रांची डीसी के बाद अब लातेहार डीसी का फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग

रांची डीसी के बाद अब लातेहार डीसी का फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग
लातेहार :लातेहार डीसी गरिमा सिंह के नाम से व्हाट्सएप्प पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप पर फेक एकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे हैं। आमजनों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से डीसी गरिमा सिंह के नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत शिकायत करें।फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।





