मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में बिजली पोल से टकराई कांवड़ तीर्थयात्रियों की गाड़ी, पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के लातेहार में बिजली पोल से टकराई कांवड़ तीर्थयात्रियों की गाड़ी, पांच की मौत

लातेहार, । झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत टमटम

टोला के पास आज तड़के देवघर से लौट रहे कांवड़ तीर्थयात्रियों की गाड़ी

अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान करंट लगने से पांच

शिवभक्तों की मौत हो गई। इनमें दो महिला, दो किशोरी और गाड़ी चालक शामिल

है। हादसे में पांच कांवड़िये झुलस गए हैं। डीएसपी आशुतोष सत्यम ने इस

हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार,

मृतकों की पहचान रंगीली कुमारी (14), अंजली कुमारी (15), सविता देवी (30),

शांति देवी (60) और चालक दिलीप उरांव (25) के रूप में हुई है। झुलसने

वालों में हनेश यादव, चरकु यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव और रीना

कुमारी शामिल हैं। हनेश यादव और चरकु यादव को यहां से गंभीर हालत में रिम्स

रेफर किया गया है। सभी पीड़ित बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयातांड तथा

आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें