मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

लखीसराय में देर रात भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखीसराय में देर रात भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत

लखीसराय में देर रात भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत

लखीसराय। रामगढ़ थाना अंतर्गत झूलोंना गांव के समीप स्टेट हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी है, जबकि करीब डेढ दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मंगलवार की देर रात यहां ट्रक और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुई इसमें कुल 18 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है इस हादसे में नौ लोग की मौत हो गई, जिसमें 6 लोगों को बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 1:00 बजे ऑटो से शादी में कैटरिंग का कार्य संपन्न करा कर एक ही ऑटो से एक दर्जन से अधिक युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच झूलौना गांव के समीप रामगढ़ चौकी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार मुंगेर जिले के जमालपुर छोटी केशोपुर निवासी वीर पासवान के 24 वर्षीय दो जुड़वा पुत्र विकास कुमार एवं विनय कुमार, चेतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र दीवाना कुमार एवं 18 वर्षीय अमित कुमार, धर्मेंद्र पासवान के पुत्र 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, हीरा पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान, उपेंद्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के साथ स्थानीय तातरहाट थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी ऑटो चालक महावीर गोस्वामी के पुत्र मनोज गोस्वामी की मौत हो गई, जबकि चेतन पासवान के मृतक पुत्र के अलावा सागर कुमार एवं अन्य ऋतिक कुमार, सुशील कुमार समेत पांच लोग घायल है। सभी को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस संबंध में लखीसराय नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना झूलना गांव के पास हुई है करीबन मध्य रात्रि को सूचना मिली कि झूलना के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। सभी लोग हलसी से आ रहे थे, लेकिन किस कारण से लेकर गये थे, इसका पता नहीं चल पाया।मृतक मुंगेर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इसमें से एक लखीसराय का रहनेवाला है सभी के परिवारों को सूचना दे दी गयी है।मामले की जांच की जा रही है एसडीपीओ राकेश कुमार ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें