मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डीईओ का तबादला संजय कुमार बने पटना डीईओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डीईओ का तबादला  संजय कुमार  बने पटना डीईओ

पटना ।बिहार में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शिक्षा विभाग और सरकार के बीच विवाद चल रहा है. इस बीच बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग ने 17 जिलों के डीईओ के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सभी को तीन दिनों के अंदर नये पदस्थापन वाली जगह पर अपना योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, पिछले कई वर्षों से पटना डीईओ के पद पर बने हुए अमित कुमार का भी तबादला कर दिया गया है, उनको कटिहार का डीईओ बनाया गया है। वहीं संजय कुमार 1 को पटना का डीईओ बनाया गया है।इसके अलावा राजकुमार को नालंदा, संजीव कुमार को पूर्वी चंपारण, राजदेव राम को बेगूसराय, ओमप्रकाश को गया, अमित कुमार को कटिहार, सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद, संजय कुमार 3 को अररिया, राजकुमार शर्मा को भागलपुर, मदन राय को रोहतास, संग्राम सिंह को सुपौल, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर, सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज, कुंदन कुमार को बांका, रश्मि रेखा को जहानाबाद, मोतिउर रहमान को किशनगंज और यदुवंश राम को लखीसराय का डीईओ बनाया गया है. वहीं तीन जिलों के अधिकारियों को डीईओ से पदमुक्त करते हुए डीपीओ बनाया गया है।पवन कुमार को पूर्वी चंपारण, विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी और शर्मिला राय को भोजपुर का डीपीओ बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें