मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

राम दरबार में नहीं जेल में है लालू की जगह: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राम दरबार में नहीं जेल में है लालू की जगह: सम्राट चौधरी

पटना ।22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। एक तरफ जहां राम मंदिर की तैयारी जोरो शोरो से हो रही है, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनसे जब पूछा गया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि, नहीं हम नहीं जाएंगे। वहीं लालू यादव के इस बायन के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गई है। लालू यादव के बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, उनको राम मंदिर में बुला भी कौन रहा है। लालू यादव की जगह राम मंदिर में नहीं है, उनकी जगह तो जेल में हैं। लालू यादव अपराध को बढ़ावा देते हैं। अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उनका भगवान के दरबार में क्या काम है।सम्राट चौधरी आज लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने लालू यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "तो उनको बुला भी कौन रहा है, लालू यादव का जगह तो जेल में है, लालू यादव का मतलब क्या है भष्ट्राचार के प्रतीक, आतंक के प्रतीक, गुंडों के प्रतीक जो आदमी गुंड़ों को संरक्षण देता हो उनका भगवान राम के दरबार में क्या काम" ? यह अपराधी किस्म के नेता हैं जिनको कांग्रेस ने समाप्त कर दिया और जदयू ने जेल में बंद कराया। वहीं बीते दिन नीतीश कैबिनेट से एक प्रस्ताव पास हुआ है, जिसके अनुसार सरकार 94 लाख लोगों को 2-2 लाख रुपए देगी। जिसको सम्राट चौधरी ने चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि, यह सिर्फ जुमलेबाजी है। आप 18 साल के बाद कह रहे हैं कि बिहार के लोग गरीब हैं। अच्छी बात है देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जालसाजी वाली सरकार है यहां सिर्फ बालू माफिया, शराब माफिया फल फूल रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, चुनाव होने दीजिए, इंडिया गठबंधन का हारना तय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें