मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के लिए लालू की पार्टी ने कसी कमर तेजस्वी खुद ले रहे हर बूथ की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव के लिए लालू की पार्टी ने कसी कमर   तेजस्वी खुद ले रहे हर बूथ की जानकारी

लोकसभा चुनाव के लिए लालू की पार्टी ने कसी कमर

तेजस्वी खुद ले रहे हर बूथ की जानकारी

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजद का वॉर रूम तैयार हो गया है। राजद के तरफ से हरेक पंचायत व बूथ स्तर तक की जानकारी जुटाया जा रहा है। वॉर रूम से प्रमंडल से लेकर बूथ स्तर तक की विभिन्न कमेटियों को सौंपी जा रही जिम्मेदारियों की निगरानी की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश राजद कार्यालय के ऊपरी तल पर एक बड़े से कमरे में छह कंप्यूटर लगाए गए है। उन कंप्यूटरों पर तकनीकी विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। खुद पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी पूरे चुनावी अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।वहीं, वॉर रूम के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कमेटियों के सदस्यों के नाम, पता एवं बूथ संख्या इत्यादि की जानकारी एकत्र की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस वॉर रूम पर नजर रखते हैं। इनके माध्यम से ही प्रमंडलीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं द्वारा चुनावी तैयारियों की निगरानी सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां तेजस्वी यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है। यहां सामान्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रवेश निषेध है।उधर, वॉर रुम के माध्यम से हरेक संसदीय क्षेत्र के हरेक बूथ कमेटियों के माध्यम से चुनाव प्रचार की तैयारी की गयी है। वहीं, बूथ कमेटियों को चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान मुस्तैद रहने को कहा गया है। पार्टी के अनुसार सभी 40 संसदीय क्षेत्रों में 90 प्रतिशत बूथ कमेटियां बनायी जा चुकी है। कुछ प्रखंडों के कुछ बूथों पर बूथ कमेटियां बनाया जाना बाकी है। इन बूथ कमेटियों के माध्यम से राजद समर्थकों को गोलबंद करने की तैयारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें