मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

लालू के साले सुभाष यादव को कोर्ट से मिली जमानत -13 फरवरी को किया था सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लालू के साले सुभाष यादव को कोर्ट से मिली जमानत  -13 फरवरी को किया था सरेंडर

लालू के साले सुभाष यादव को कोर्ट से मिली जमानत

-13 फरवरी को किया था सरेंडर

पटना।एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष जज विनय प्रकाश तिवारी की अदालत ने बुधवार को जेल में बंद पूर्व सांसद सुभाष यादव को बिहटा थाना कांड संख्या 425 /2023 में नियमित जमानत प्रदान किया है। इस मामले में सुभाष यादव ने 13 फरवरी को एमपी एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद अब मार्च महीने के 20 तारीख को उन्हें नियमित जमानत मिल गई है। दरअसल, बिहटा थाना कांड मामले में सुभाष यादव ने निचली अदालत में भी जमानत याचिका दायर की थी उसके बाद उन्हें यहां जमानत नहीं मिली थी। यहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। उसके बाद सुभाष यादव द्वारा नियमित जमानत आवेदन संख्या 409 /2024 दाखिल कर विशेष कोर्ट से जमानत का निवेदन किया गया था। जिसे विशेष कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी है।जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और रंगदारी के एक मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद सुभाष यादव को पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत ने बुधवार को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित पटना की विशेष सत्र अदालत के न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद नियमित जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। पूर्व सांसद 13 फरवरी को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। मालूम हो कि, लालू के साले सुभाष के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक उन्होने पीड़ित भीम वर्मा की मां से 96 लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम पर 7 कट्ठा जमीन खरीदी थी। भीम ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी 2021 को उसपर 60 लाख रुपये वापस करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी मां और भाई को पूर्व सांसद ने अपने घर में बंधक बना लिया और पैसा वापस नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 6 जून 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में यह मामला पहुंचा। सीएम के कहने पर सुभाष यादव और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें