मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

आज चतरा और पलामू लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते है राजद सुप्रीमो लालू यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज चतरा और पलामू लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते है राजद सुप्रीमो लालू यादव

आज चतरा और पलामू लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते है राजद सुप्रीमो लालू यादव

रांची: राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव आज से कल तक में चतरा और पलामू लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते है। राजद के नेताओं ने इस बाबत कांग्रेस नेताओं को दो टूक में कहा है कि चतरा और पलामु लोकसभा सीट पर मजबूत स्थिती में है। दोनों सीट पर राजद का ही होगा। ऐसे में अगर राजद दोनों सीटो पर घोषणा करती है तो कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। कांग्रेस ने तीन सीट हजारीबाग ,लोहरदगा और खुंटी में अपना प्रत्याशी उतार दिया है। वहीं माले ने कोडरमा से बगोदर विधायक विनाद सिंह के नाम का एलान कर दिया है। जबकि झामुमो की ओर से अब तक किसी भी लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का एलान नहीं किया गया है। इस मामले में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि हम कांग्रेस की ओर प्रत्याशियों का एलान का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का एलान करती है, उसके बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों का एलान करेगी। वहीं झारखंड में सीपीआई ने चतरा , लोहरदगा, पलामू और दुमका सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अब बदली भूमिका में नजर आती दिख रही है, झारखंड के बदले सियासी हालात में वह बड़े भाई की भूमिका छोड़ने को तैयार नहीं है। परन्तु बिहार के बाद झारखंड में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा, क्योंकि इसके पहले बिहार में 15 सीटों की मांग पर अ़ड़ी कांग्रेस को लालू यादव ने 9 सीटों के साथ घूटने पर ला खड़ा किया था, अब लालू झारखंड में भी उसी राह पर बढ़ते दिख रहे हैं, राजद चतरा से सत्यानंद भोक्ता और पलामू से ममता भुईंया को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें