मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

लालू के तंज के बाद अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने दिखाई एकजुटता, एक्स पर बदला बायो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू के तंज के बाद अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने दिखाई एकजुटता, एक्स पर बदला बायो

नई

दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के

'परिवारवाद' वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी सहित कई पार्टी नेताओं ने

प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया एक्स मंच पर अपना

बायो बदल लिया।

अमित शाह ने अपने एक्स मंच में अपने नाम के साथ

मोदी का परिवार जोड़ दिया। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने सोशल मीडिया

मंच पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी के बयान

के साथ एकजुटता दिखाई है।

केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा के

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई नेताओं ने अपने बायो में

मोदी का परिवार जोड़ दिया। उन्होंने एक्स पर कहा कि पूरे विश्व में भारत का

नाम ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अकेले नहीं हैं, पूरा देश

उनका परिवार है और हमें उन पर गर्व है। मैं हूं मोदी जी का परिवार।

उल्लेखनीय

है कि लालू प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री का अपना परिवार नहीं है तो

हम क्या कर सकते हैं, वे सच्चे हिन्दू भी नहीं है। इस तंज पर प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें