मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

लालू परिवारवाद की राजनीति कर रहे,एनडीए पूरे बिहार का कर रहा है विकास:नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू परिवारवाद की राजनीति कर रहे,एनडीए पूरे बिहार का कर रहा है विकास:नीतीश

लालू परिवारवाद की राजनीति कर रहे,एनडीए पूरे बिहार का कर रहा है विकास:नीतीश

पूर्वी चंपारण । केसरिया बौद्ध स्तूप के पास कैफेटेरिया भवन के प्रांगण में भाजपा द्धारा आयोजित चुनाव सभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केसरिया में एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते उन्होने मजाकिया अंदाज में लालू यादव को कहा कि वे अपने नौ नौ बच्चे के विकास में लगे हुए हैं और हमारी सरकार अपनी परिवार की नहीं बिहार का विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को वर्ष 2005 से 20 तक आठ लाख सरकारी नौकरी दी गई। अगले वर्ष के अंत तक 10 लाख नौकरी पूरा कर दिया जाएगा। साथ हीं पाँच लाख रोजगार देने की तैयारी की जा रही है। उन्होने ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले जिनको मौका दिया वे लोग काम नहीं किए स्वास्थ, सड़क की बुरी स्थिति थी। शाम में लोग घर से निकलने में डरते थे। लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। बिजली, स्वास्थ्य, सड़क को सुदृढ किया।सीएम नीतीश की इस सभा में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा थी।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है।वर्ष 2025 तक दस लाख नौकरी देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था,मगर मोदी सोने की शेर बना रहे हैं कि वह दुनिया में दहाड़ता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें