मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लालू से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में अंतिम चार्जशीट सात जून तक दाखिल होगी, अदालत ने सीबीआई को दिया समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में अंतिम चार्जशीट सात जून तक दाखिल होगी, अदालत ने सीबीआई को दिया समय

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड

फॉर जॉब केस में अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए आज सीबीआई को फिर समय दे

दिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने 7 जून तक अंतिम चार्जशीट दाखिल करने का

निर्देश दिया।

सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा

कि अंतिम चार्जशीट अंतिम चरण में है। हम जून में चार्जशीट दाखिल कर देंगे।

इसपर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर सुनवाई पर यही होता है। आप यही

कहते हैं। कोर्ट ने कहा कि जून में कोर्ट की छुट्टी हो रही है। आप छुट्टी

से पहले चार्जशीट दाखिल करें। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी 9 मई को सीबीआई

ने कहा था कि चार्जशीट लगभग तैयार है। दाखिल करने में 15 से 20 दिन का समय

लग सकता है। 30 अप्रैल को कोर्ट ने देरी करने पर सीबीआई को फटकार भी लगाई

थी।

सीबीआई ने 6 मार्च को तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की

थी। पूरक चार्जशीट में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी रहे भोला

यादव के माध्यम से नौकरी पाने वाले दो अभ्यर्थियों अशोक कुमार और बबीता को

आरोपित बनाया गया था। सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव और हृदयानंद चौधरी

को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के

बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा

चुनाव में बहादुरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। इस केस में लालू यादव,

राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती भी आरोपी हैं। सीबीआई ने मई 2023

में लालू यादव के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापा भी मारा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें