मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राम लला का दर्शन करने अयोध्या जायेगा लालू परिवार -रोहिणी आचार्य ने कहा, हम राम के विरोधी नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राम लला का दर्शन करने अयोध्या जायेगा लालू परिवार -रोहिणी आचार्य ने कहा, हम राम के विरोधी नहीं

राम लला का दर्शन करने अयोध्या जायेगा लालू परिवार

-रोहिणी आचार्य ने कहा, हम राम के विरोधी नहीं

पटना ।बिहार में एक बार फिर मंदिर की सियासत तेज हो गयी है कभी आडवाणी का रथ रोकनेवाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब राम लला का दर्शन करने अयोध्या जायेंगे। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा है कि अभी हम लोग व्यस्त हैं, समय निकाल कर हम लोग जाएंगे राम जी के दर्शन करने लालू यादव भी जायेंगे। हम लोग भी हिंदू हैं, सनातनी हैं, हम भी पूजा करते हैं राम मंदिर मोदी जी या बीजेपी का थोड़े ही है। मीसा भारती ने कहा कि दर्शन करने जाऊंगी तो क्या कोई रोक देगा।दरअसल कल पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस और आरजेडी ने पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। और तब मंदिर बन गया तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया. रामनवमी आने वाली है, ऐसा पाप करने वालों को भूलिएगा नहीं। अब चुनाव के बीच राजद नेताओं के रुख में बदलाव देखा जा रहा है। पीएम मोदी की तरफ से राम का विरोधी बताए जाने पर लालू यादव की दूसरी बेटी व सारण से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा, हमारे घर में ही राम की पूजा होती है। बचपन से ही कोई काम करने से पहले भगवान की पूजा करते हैं. मां-पिता का आशीर्वाद लेते हैं हम राम विरोधी नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें