मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार के अंदर राजनीति करने का दम ही नहीं: लालू यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार के अंदर राजनीति करने का दम ही नहीं: लालू यादव

नीतीश कुमार के अंदर राजनीति करने का दम ही नहीं: लालू यादव

पटना।देश के अंदर लोकसभा चुनाव का माहौल कायम है। बिहार में सात चरणों में मतदान होना है। जिसमें अबतक दो फेज का मतदान हो चूका है पर बाकी के पांच का होना बाकी है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार के चुनाव में भाजपा के बड़े -बड़े नेता भी लगातार बिहार में नजर जमाए हैं और दनादन चुनावी रैलियां कर रहे हैं और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोल रहे हैं। उनके कार्यकाल को जंगलराज बता रहे हैं और उनकी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बता रहे हैं। ऐसे में अब इन तमाम मुद्दों पर खुद लालू यादव ने जवाब दिया है। लालू ने कहा है कि, कोई हमें परिवारवादी कहता है तो उनसे कहना है कि यदि हमारा बच्चा काबिल है तो इसमें क्या समस्या है। इसके अलावा उन्होने नीतीश कुमार के बयान अधिक बच्चा पैदा करने पर भी पलटवार किया है। लालू ने कहा है कि अब उन्होंने नहीं किया तो इसपर हमें कुछ नहीं बोलना है। दरअसल, एक निजी चैनल से बात करते हुए लालू यादव ने कई सवालों का जवाब दिया है। लालू ने नीतीश कुमार के सवाल की उन्होंने (लालू यादव ) काफी अधिक बच्चा पैदा कर लिया है पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे तरस आता है हम क्या बोले नीतीश कुमार पर। हम उसको छोटे भाई बोलते थे लेकिन वह अपना फर्ज नहीं निभाए। वह बोलते हैं कि बच्चा पैदा किया, तो मेरा कहना है की बच्चा पैदा किया भी मैंने और तुमने यदि नहीं पैदा किया तो उसमें हमको क्या कहना होगा? इसके अलावा वापस से नीतीश कुमार के साथ आने के सवाल पर लालू ने कहा कि फेर मुरली बेल तर नहीं होता है न। अब नीतीश कुमार क्यों मेरे पास आएंगे और आएंगे भी तो हम लोग वापस से क्यों उनको बढ़ावा दें ताकि वो मुख्यमंत्री बनें रहे। यह नहीं हो सकता है। वैसे भी अब नीतीश कुमार के अंदर राजनीति करने का दम नहीं है। उसके पास अब कुछ बचा नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें