मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ जिले में दिखा हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन कैमरे में कैद, वन विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ जिले में दिखा हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन कैमरे में कैद, वन विभाग अलर्ट

रायपुर। जिले में बीती रात हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने ड्रोन कैमरे में इन्हें कैद किया है, जिसके बाद से विभाग अलर्ट मोड में आते हुए आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सावधान रहने की अपील की है।रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 51 हाथी मौजूद है, जिसमें 12 नर, 33 मादा के अलावा 6 शावक शामिल हैं। हाथियों के इस बड़े दल को देखते वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है और लगातार इस दल पर नजर बनाए हुए है।हाथियों के इस बड़े दल को देखते हुए जहां आसपास गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने गडाईनबहरी छाल कच्ची मार्ग, कांसाबहर छाल मार्ग पर रात के समय सावधानी पूर्वक आवागमन करने की अपील की गई है।बीती रात बुढ़ा देव मंदिर छाल नावापारा मार्ग के मध्य हाथियों के दल को देखा गया है। जिसे लेकर नावापारा, बांधापाली, छाल, गडाईनबहरी के ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा गया है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें