मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में खदान हादसा: ओवरबर्डन धंसने से मजदूर की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा में खदान हादसा: ओवरबर्डन धंसने से मजदूर की मौत, दो घायल

कोरबा।एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में नाली निर्माण के दौरान शुक्रवार शाम ओवरबर्डन की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। हादसा 4 नंबर गेट के पास हुआ। त्रिवेणी कंपनी द्वारा किए जा रहे काम में पेटी ठेकेदार के तीन मजदूर विशाल नायक (26वर्ष ), करण और उनके साले काम कर रहे थे। मिट्टी-पत्थर गिरने से विशाल और करण मलबे में दब गए। विशाल की मौत हो गई जबकि करण और उनके साले घायल हैं।प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा खदान के चार नंबर गेट के पास नाली निर्माण का काम त्रिवेणी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। इसके लिए कंपनी ने पेटी ठेकेदार को सिविल वर्क का काम दिया था। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक नजदीक में ही स्थित ओबी से मिट्टी खिसकने लगी। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीन मजदूर विशाल नायक, 26 वर्ष, उसका भाई करण व साला काम कर रहे थे। पत्थर गिरने की घटना देख तीनों भागने लगे, पर विशाल व उसका भाई मलबे में दब गए। वहीं विशाल का साला किसी तरह दौड़ लगाकर भाग निकला, पर वह भी पत्थर से चोट लगने की वजह से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस से घायलों को गेवरा के विभागीय नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत विशाल को मृत घोषित कर दिया। करण को गहन उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिए जाने की जानकारी सामने आई है।पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा दिया है। घायलों को उपचार के लिए अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसईसीएल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।इस हादसे के बाद खदान में काम रोक दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों को संवेदना प्रकट की है।पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें