मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

ला लीगा: रियल मैड्रिड ने घरेलू मैदान पर डेपोर्टिवो अलावेस को 5-0 से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मैड्रिड,। ला लीगा चैंपियन रियल मैड्रिड ने मंगलवार को घरेलू मैदान पर डेपोर्टिवो अलावेस को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

रियल, जिसने चार मैच शेष रहते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया था, ने सप्ताह

की शुरुआत में चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने के बाद स्पेनिश राजधानी में

मंगलवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपने 36वें लीग खिताब का जश्न मनाया।

जश्न मनाने के बाद खेल शुरू हुआ। मैच के 10वें मिनट में ही जूड बेलिंगहैम

ने गोल कर मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद

विनीसियस जूनियर ने मैच के 27वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर

दिया। फेडे वाल्वरडे ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में एक शक्तिशाली शॉट के

साथ गोल कर मध्यांतर तक अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

बेलिंगहैम के पास के बाद विनीसियस जूनियर ने 69वें मिनट में अपना दूसरा व टीम का चौथा गोल किया और रियल मैड्रिड की बढ़त 4-0 हो गई।

मैच

के 81वें मिनट में अर्दा गुलेर ने गोल कर अपनी टीम की 5-0 से जीत

सुनिश्चित कर दी। यह हाल के हफ्तों में गुलेर का तीसरा गोल था।

एक

अन्य मैच में गिरोना की दूसरे स्थान पर रहने की संभावनाओं को उस समय बड़ा

झटका लगा, जब उन्हें विलारियल से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो सीज़न

की उनकी दूसरी घरेलू हार थी।

इस हार के साथ गिरोना बार्सिलोना से एक

अंक पीछे रह गया है, जिसने एक मैच कम खेला है, जबकि विलारियल के पास अभी

भी अगले सीज़न में यूरोप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें