मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

ला लीगा: रियल मैड्रिड ने वालेंसिया को 2-0 से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ला लीगा: रियल मैड्रिड ने वालेंसिया को 2-0 से हराया

मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने वालेंसिया पर 2-0 से जीत के साथ ही ला लीगा खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड शीर्ष पर मौजूद एफसी बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे रह गया है।

मैच के पहले हाफ में वालेंसिया ने रियल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा, लेकिन ब्रेक के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 65वें मिनट में लेफ्ट बैक अल्वारो कैरेरास ने व्यक्तिगत कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए दो कमजोर डिफेंसिव चुनौतियों को पार कर गोल दागा। इंजरी टाइम में काइलियन एमबाप्पे ने गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

हार के बाद वालेंसिया के लिए हालात और मुश्किल हो गए हैं।

टीम रेलीगेशन जोन के करीब पहुंच गई है और हाल ही में कोपा डेल रे से भी बाहर हो चुकी है।

उधर, रियल बेटिस ने मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में मिली 5-0 की करारी हार का बदला ले लिया। मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में एंटनी ने किया। बेटिस ने इसके बाद मजबूत डिफेंस का सहारा लिया और किस्मत भी उसके साथ रही, जब दूसरे हाफ में एटलेटिको का एक संभावित बराबरी का गोल ऑफसाइड करार दिया गया।

एक अन्य मुकाबले में एथलेटिक क्लब ने लेवांटे को 4-2 से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की। गोर्का गुरुजेटा ने पहले हाफ में दो गोल दागे।

लेवांटे की टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए एथलेटिक ने बढ़त बनाई। हालांकि मैच के आखिरी मिनटों में खेल काफी रोमांचक हो गया, लेकिन रॉबर्ट नवारो के एक्स्ट्रा टाइम गोल ने जीत पक्की कर दी।

सेविला ने गिरोना के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-1 से ड्रॉ खेला। काइक सालास के अंतिम क्षणों में किए गए गोल और गोलकीपर ओडिसीस व्लाचोडिमोस की स्टॉपेज टाइम पेनल्टी सेव ने सेविला को हार से बचाया। वहीं गेटाफे ने अलावेस को 2-0 से हराकर नौ मैचों से चली आ रही हार की श्रृंखला का अंत किया।

ला लीगा में इन नतीजों के साथ खिताबी दौड़ और रेलीगेशन की जंग दोनों ही और रोमांचक हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें