मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

कुर्ला बेस्ट बस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हुई, 49 घायल अस्पताल में भर्ती के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुर्ला बेस्ट बस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हुई, 49 घायल अस्पताल में भर्ती  के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

मुंबई। कुला बेस्ट बस हादसे में मंगलवार को सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस घटना में 49 घायलों को कुर्ला में बीएमसी के भाभा अस्पताल और सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुंबई नगर निगम और बेस्ट उपक्रम के माध्यम से इलाज करने का भी आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। अजीत पवार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदायक है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भाभा अस्पताल के डॉ. पद्मश्री अहिरे ने बताया अस्पताल में भर्ती 49 घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। इनमें से कुछ लोगों को सायन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।पुलिस उपायुक्त गणेश गावडे ने बताया कि इस घटना में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि कि सोमवार देर रात कुर्ला पश्चिम में अंधेरी जाने वाली रूट नंबर 332 की बेस्ट बस ने अचानक बेकाबू होकर 100 मीटर की दूरी तक करीब 40 वाहनों को टक्कर मारी और अंत में सोलोमन बिल्डिंग के आरसीसी कॉलम से टकरा गई, जिससे इसकी परिसर की दीवार टूट गई। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 49 घायलों का इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें