मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

छेड़खानी से पीड़ित किशोरी की मौत के मामले में आरोपित कुंदरकी थाना प्रभारी सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छेड़खानी से पीड़ित किशोरी की मौत के मामले में आरोपित कुंदरकी थाना प्रभारी सस्पेंड

छेड़खानी से पीड़ित किशोरी की मौत के मामले में आरोपित कुंदरकी थाना प्रभारी सस्पेंड

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में की कार्रवाई

-पुलिस उपमहानिरीक्षक ने संभल के एएसपी को सौंपी घटना की जांच

मुरादाबाद, 22 मार्च । छेड़खानी पीड़ित किशोरी की मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने लापरवाही बरतने के आरोपित कुंदरकी थाना प्रभारी ललित चौधरी को बुधवार को निलंबित कर दिया है। वहीं डीआईजी शलभ माथुर ने संभल के एएसपी श्रीशचंद्र को घटना की जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से 8 मार्च को होली के दिन आरोपित विकेश ने छेड़खानी की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर रविवार को किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सोमवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खुदकुशी से पहले किशोरी ने दो पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट के जरिए नाबालिग ने अपनी मौत का जिम्मेदार कुंदरकी पुलिस को ठहराया। थाना कुंदरकी प्रभारी घटना का संज्ञान लेकर कारवाई करते तो किशोरी की जान बच जाती।

एसएसपी ने हलका दारोगा सचिन मलिक को पहले ही निलंबित कर दिया था और मामले में आरोपित विकेश व उसके साथी इमरत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बुधवार को मामले में दो और आरोपित हरज्ञान सिंह व बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोपित कुंदरकी थाना प्रभारी ललित कुमार को एसएसपी हेमराज मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कप्तान ने कुंदरकी थाने की कमान डिलारी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को सौंप दी है। वहीं मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच संभल एएसपी श्रीशचंद्र को दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें