मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः कुंडम हुआ कुंडेश्वर धाम, कूंची अब चंदनगढ़ और कुंडिया कहलाएगा कर्णपुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में तीन गांवों को नए नाम मिले हैं। राज्य

सरकार ने इनके नाम बदल दिए हैं। इनमें एक जबलपुर जिले और दो सतना जिले के

गांव शामिल हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त अनापत्ति के अनुसरण

में राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा नए नामकरण की राज्य शासन ने

अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, जबलपुर जिले के

ग्राम कुंडम का नाम परिवर्तित कर कुण्‍डेश्‍वर धाम कर दिया गया है, वहीं

सतना जिले के कूंची ग्राम का नाम बदलकर चंदनगढ़ और सतना जिले के ही रामपुर

बाघेलान तहसील अंतर्गत ग्राम कुड़िया का नाम बदलकर कर्णपुर कर दिया गया है।

इसकी अधिसूचना राजस्व विभाग द्वारा प्रकाशित कर दी गई है।

दरअसल,

राज्य शासन द्वारा कुछ स्थानों के नाम बदलने के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को

भेजे गए थे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से तीन गांवों के नए नामकरण की हरी

झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इनके नाम बदले हैं। राजस्व विभाग द्वारा

इस बारे में अधिसूचना 26 जुलाई के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें