मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पटना जंक्शन से पहले कोसी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना जंक्शन से पहले कोसी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

पटना जंक्शन से पहले कोसी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

पटना। बिहार के पूर्णिया से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस बुधवार को हादसे का शिकार होने से बच गयी। पटना जंक्शन पर पहुंचने के ठीक पहले कोसी एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गयी और इसके जोरदार आवास से ट्रेन में सवार यात्री सहम गये।

कोसी एक्सप्रेस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से सुबह 10:26 बजे खुली थी। ट्रेन धीमी गति से पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 की ओर बढ़ रही थी। अधिकांश कोचों में यात्री अपनी जगह से उठ चुके थे और कोचों के दरवाजे की ओर बढ़ चुके थे। ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 10 के आउटर पर जैसे ही पहुंची वहां तेज आवाज के साथ रुक गई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बाद में करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन को आउटर पर रखा गया।

कपलिंग टूटने की खबर सुनकर रेलवे के तकनीकी टीम ने वहां पहुंचकर कपलिंग को जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर ले जाया गया। दोपहर एक बजे तक ट्रेन पटना जंक्शन पर ही खड़ी रही। इस बीच कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। श्रमजीवी एक्सप्रेस, सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी, वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को पटना पहुंचने में देरी हुई। साथ ही पटना जंक्शन से खुलने वाली कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से खुलीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें