मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

कोरिया : 17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरिया : 17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

कोरिया,। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका ने कथित मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बुधवार दोपहर मौत को गले लगा लिया। पुलिस लाइन क्षेत्र की रहने वाली यह छात्रा अपनी बहन के साथ स्थानीय 'आई सी मार्ट' में खरीदारी करने गई थी, लेकिन वहाँ जो कुछ हुआ उसने उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

परिजनों का गंभीर आरोप है कि मार्ट प्रबंधन ने दोनों बहनों पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा, एक-एक सामान की लिस्ट बनवाई और दबाव डालकर बालिका से चोरी कबूलने का एक लिखित बयान ले लिया, जिस पर जबरन उसके हस्ताक्षर भी कराए गए। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई; आरोप है कि मार्ट के स्टाफ ने मामले को रफा-दफा करने के एवज में पहले 20 हजार और फिर 50 हजार रुपये की मोटी रकम मांगी और गारंटी के तौर पर बालिका की स्कूटी भी जबरन अपने कब्जे में रख ली।

जब मृतका के पिता शिवनाथ सिंह, जो खुद पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, मार्ट पहुंचे तो उनके साथ भी संवेदनहीन व्यवहार किया गया। उनसे भी 50 हजार रुपये की मांग दोहराई गई और पैसे न देने पर स्कूटी लौटाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस अप्रत्याशित अपमान, सामाजिक बदनामी के डर और भारी मानसिक तनाव के कारण बालिका गहरे अवसाद में चली गई और आखिरकार बुधवार दोपहर उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामले की संवेदनशीलता और जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 'आई सी मार्ट' को सील कर दिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि नाबालिग पर किस कदर का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया गया था, कथित वसूली और स्कूटी जब्त करने के दावों में कितनी सच्चाई है, और किन परिस्थितियों ने उसे इस खौफनाक कदम के लिए उकसाया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद से पूरे बैकुंठपुर शहर में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें