मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : एक ही लाभार्थी को मिली दो बार राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : एक ही लाभार्थी को मिली दो बार राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की जांच शुरू

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो चर्रा पंचायत में विभागीय लापरवाही से एक ही लाभार्थी के खाते में दो राशि ट्रांसफर कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, बांगो चर्रा पंचायत में एक ही नाम के दो लाभार्थियों, इंद्रपाल, को आवास स्वीकृत हुआ था।

विभागीय गलती से दोनों की राशि एक ही लाभार्थी इंद्रपाल अगरिया की पत्नी विनीता अगरिया के खाते में भेज दी गई। राशि मिलने पर विनीता ने यह समझा कि उन दोनों को योजना का लाभ मिला है और इस वजह से उन्होंने घर का निर्माण शुरू कर दिया।

दूसरी ओर, अन्य लाभार्थी इंद्रपाल कवर को असलियत तब पता चली जब बैंक और जियो-टैगिंग की जांच हुई। इसके बाद उन्होंने निजी कर्ज लेकर घर बनाना शुरू किया, लेकिन सरकारी राशि का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिल पाया।

विवाद बढ़ने पर जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और विनीता को राशि लौटाने का नोटिस जारी किया।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलीं कि पंचायत के सीईओ जयप्रकाश डडसेना ने विनीता पर जमीन बेचकर पैसे लौटाने का दबाव डाला, लेकिन सीईओ ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि इंद्रपाल नाम के दो लाभार्थी थे, लेकिन विभागीय गलती के कारण एक ही घर में पति और पत्नी दोनों को राशि ट्रांसफर कर दी गई। उन्होंने यह समझा कि उनके नाम से दो आवास वितरित किए गए हैं। उन्होंने दोनों आवासों को बना लिया है।

उन्होंने आगे कहा, "इंद्रपाल नाम के एक अन्य शख्स ने भी आवास बनाना शुरू कर दिया था, जबकि उनको यह जानकारी नहीं थी कि उनके खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। बाद में उन्हें पैसे ट्रांसफर नहीं होने की जानकारी मिली और इसके बाद हमने उन पति-पत्नी से संपर्क किया, जिनके खाते में दो लाभार्थियों की राशि ट्रांसफर की गई थी।

हमने उनसे राशि लौटाने को कहा है। लाभार्थी पर राशि लौटाने के लिए किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया है। मैं मानता हूं कि विभाग की ओर से इस मामले में लापरवाही की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।"

सरपंच सुरेंद्र कवर ने बताया कि महिला ने प्रशासन पर दबाव बनाने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह गलत है। हमारी तरफ से महिला लाभार्थी को समझाया गया है ताकि वह एक लाभार्थी की राशि को वापस दे सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें