मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, आत्महत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, आत्महत्या की आशंका

कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार, टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह तड़के यह शव देखा गया। फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी राहगीरों से मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मृतक युवक ने पेंट-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास से घर की चाबी भी बरामद हुई है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव की स्थिति को देखते हुए उसका सिर और हाथ कटे हुए पाए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो साझा किए जा रहे हैं, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें