मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा पुलिस ने 12 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा पुलिस ने 12 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले की थाना सिविल लाईन रामपुर पुलिस, सायबर सेल कोरबा, थाना उरगा के संयुक्त टीम के द्वारा जुआ के फड़ पर संयुक्त कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई में 12 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया हैI यह जुआड़ी ग्राम रकततराई ग्राम गोढ़ी मन्नू उर्फ अमित के बाड़ी में जुआ खेलते थे। पकड़े गए जुड़ाडियों से कुल लगभग एक लाख 57 हजार रुपये व 10 दो पहिया वाहन, एक कार, मोबाईल, तास पत्ती, एलईडी लाईट, बिजली वायर, दरी को जब्त किया गया I ग्राम गोढ़ी में मन्नू उर्फ अमित के द्वारा आसपास गांवों के जुआड़ियों को बुलाकर जुआ खेलवाता थाIपुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्र‍ि को मुखबि‍र से सूचना मिली कि ग्राम गोढ़ी न‍िवासी मन्नू उर्फ अमित आसपास के गांवों से जुआड़ियों को बुलाकर बकरा भात का आयोजन कर रात्रि में जुआ खेलवाने का काम कर रहा है। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिलने पर गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं सायबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम बनाया गया, जिसमें निरीक्षक प्रमोद डनसेना सिविल लाईन कोरबा, उरगा प्रभारी उनि राजेश तिवारी व सायबर सेल अजय सोनवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर मुखबि‍र सूचना पर बताए गए पता ग्राम गोढ़ी रवाना किया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा रकततराई ग्राम गोढ़ी मन्नू उर्फ अमित के बाड़ी में घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले जुआडियों को दबोचा गया। जहां उपरोक्त जुआड़ियों से कुल जुमला रकम नगदी रकम एक लाख 57 हजार रुपये, एक दरी जामनी कलर, सिरका कंपनी का एलईडी लाईट एवं बिजली वायर, 10 दो पहिया वाहन, एक कार को जब्त किया गया। आरोपितों के खिलाफ धारा ३ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।ग‍िरफ्तार जुआड़‍ियों में गौतम सिंह कंवर (उम्र 31 साल) पता कुकरीचोली उरगा, बसंत भण्डारी (उम्र 28 साल) पता खडियापारा ग्राम गोढी, देवेन्द्र कुमार (उम्र 32 साल) पता ग्राम अंजोरीपाली भैसमा, राजकुमार बरेठ (उम्र 37 साल) पता अंजोरीपाली भैसमा उरगा, दिनेश कुमार टण्डन (उम्र 40 साल) पता कर्रानारा भैसमा उरगा, हरविन्द सिंह (उम्र 27 साल) पता बस्ती पारा भैसमा, मनेस कुमार (उम्र 34 साल) पता अंबेडकर नगर बेदरकोना, अमीत कुमार उम्र 28 साल) पता बाजारचौक गोढी, रामकुमार केवट (उम्र 32 साल) पता बाजार चौक भैसमा, मधुसुदन प्रसाद जायसवाल (उम्र 35 साल), संजय कवंर (उम्र 44 साल) पता भैसमा बस्ती थाना उरगा, ईनवर सिंह (उम्र 27 साल) पता बाजार चौक उप स्वास्थ्य केन्द्र गोढी शाम‍िल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें