मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : एनटीपीसी गेट पर मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, युवक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : एनटीपीसी गेट पर मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, युवक गंभीर

कोरबा। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी गेट पर बीती देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। जहां तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे एनटीपीसी के स्टील गेट से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिर में गहरी चोटें आई हैं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।दर्री पुलिस के अनुसार, घायल युवक दर्री क्षेत्र का ही निवासी है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अत्यधिक तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहा था, इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सीधे एनटीपीसी गेट से टकरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके कारण हादसा टल नहीं सका।फिलहाल, दर्री थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने में रखा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें