मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : नवाडीह जंगल में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, 20 दिन से थी लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : नवाडीह जंगल में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, 20 दिन से थी लापता

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह जंगल में 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घने जंगल के भीतर शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सपना धनुवार (20 वर्ष), पिता हरिराम धनुवार, निवासी कुसमुंडा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती करीब 20 दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई गई थी।जानकारी के अनुसार नवाडीह के सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह कंवर ने कल रात जंगल में शव पड़े होने की सूचना बालको पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। दुर्गम रास्ते और घने जंगल के कारण पुलिस को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से जहर की एक शीशी भी मिली है। इससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं नवाडीह और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि नवाडीह जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मृतका की पहचान सपना धनुवार के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी लगभग 20 दिन पहले कुसमुंडा थाने में दर्ज थी। घटनास्थल से जहर की एक शीशी बरामद हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें