मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल के खिलाकेदारनाथ धाम कपाटोत्सव की तैयारी शुरू, पंचमुखी विग्रह डोली का प्रथम पड़ाव के लिए प्रस्थानफ आरोपों की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने बनाई टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उखीमठ। केदारनाथ धाम कपाटोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह

मूर्ति की देव डोली प्रथम पड़ाव के लिए सोमवार सुबह गुप्तकाशी के लिए

प्रस्थान कर गई। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ की

पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, हजारों

श्रद्धालुओं की जयकारों, महिलाओं के मंगल गीतों व आर्मी की बैंड धुनों के

साथ कैलाश के लिए रवाना हुई। डोली प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ

मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर को

दानीदाताओं के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भव्य रूप से फूलों

से सजाया गया है। केदानाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।

रविवार देरशाम ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की पूजा की गई हुई।

बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि भगवान केदारनाथ की

पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विशेष पूजा-अर्चना व शृंगार के बाद सुबह लगभग

10 बजे ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई। विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी से सात

मई को भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रवाना होगी। यह नाला,

नारायणकोटि, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए द्वितीय

रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी। आठ मई को शेरसी, बड़ासू, रामपुर,

सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरी माता मन्दिर

गौरीकुंड पहुंचेगी। नौ मई को गौरीकुंड से रवाना होगी और जंगलचट्टी, भीमबली

लिनचोली, बैस कैंप होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। दस मई को प्रातः 7 बजे

वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए

जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें