मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में देखते-देखते आग की लपटों से घिरा होटल, 13 की मौत, सात को सुरक्षित बचाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में देखते-देखते आग की लपटों से घिरा होटल, 13 की मौत, सात को सुरक्षित बचाया गया

कोलकाता। महानगर के मेछुआ बाजार स्थित होटल ऋतुराज में मंगलवार रात आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम को पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया। ममता ने सलाह दी कि झुलसे लोगों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जाए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे होटल ऋतुराज में आग की लपटें उठती देखी गईं। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां पहुंचीं। यह काफी पुराना होटल है। होटल की पहली मंजिल पर एक गोदाम और दूसरी मंजिल पर रेस्तरां है। तीसरी से छठी मंजिल पर आवासीय और कर्मचारी क्वार्टर हैं। होटल में ठहरे कुछ लोग तो छत पर शरण लेने में सफल रहे, लेकिन कई फंसे रहे। रात लगभग 11:30 बजे आग बुझाई जा सकी।इसके बाद अग्निशमन कर्मी और आपदा राहत कर्मचारी नीचे से और छत के रास्ते होटल में दाखिल हुए। होटल के तीसरी से छठी मंजिल तक के कमरों में प्रवेश करके छानबीन की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान 13 लोगों के शव बरामद किए गए।अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय तेज बरसात हो रही थी। होटल की छत पर फंसे सात लोगों को भी हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बचाया गया। नगर निगम मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम के अलावा मंत्री शशि पांजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें