मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों के आंदोलन पर पंजाब एवं हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसानों के आंदोलन पर पंजाब एवं हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

किसानों के आंदोलन पर पंजाब एवं हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

- किसान शुभकरण की मौत की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई में होगी

चंडीगढ। हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई में होगी और 3 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने इस मामले में वकीलों को फटकार लगाई और तस्वीरें देखकर किसानों पर बिफर गए।

सुनवाई के दौरान उस समय कोर्ट के तेवर कड़े हो गए जब हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई फोटो दिखाई। कोर्ट ने शुभकरण की मौत की जांच को लेकर भी अहम आदेश दिया। इस दौरान हाई कोर्ट ने तल्ख होते हुए कहा कि हाथों में तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कौन करता है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। सुनवाई के दौरान फोटो देख कर हाई कोर्ट ने किसान आंदोलनकारियों पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं, आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है। हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि आप वहां कोई जंग करने जा रहे हैं? यह पंजाब का कल्चर नहीं है। आपके नेताओं को गिरफ्तार करके चेन्नई भेजा जाना चाहिए। आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे हो, काफी शर्मनाक है ये, कोर्ट ने बार-बार इसे शर्मनाक बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें