मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ में आज शाम किसान संगठनों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी तीसरे दौर की वार्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंडीगढ़ में आज शाम किसान संगठनों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी तीसरे दौर की वार्ता

चंडीगढ़ में आज शाम किसान संगठनों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी तीसरे दौर की वार्ता

चंडीगढ़। पंजाब के किसान संगठनों की गुरुवार शाम चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता में किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल तथा नित्यानंद रॉय शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

इस बीच पंजाब के कई किसान संगठनों ने आज दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ट्रेन रोकने तथा टोल फ्री करने का भी ऐलान किया है। पंजाब के किसान संगठन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा आदि शहरों में ट्रेन रोकने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी मुख्य मार्गों पर टोल फ्री करवाए जाएंगे।

अभी तक इस आंदोलन से दूर हरियाणा के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी आज बैठक आहूत की है। इस बैठक में बीकेयू हरियाणा द्वारा आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें