मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की अपनी 117 टीम की घोषणा ,9 महिलाओं को जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की अपनी 117 टीम की घोषणा ,9 महिलाओं को जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम की संगठनात्मक नियुक्तियों की मंगलवार की बीती शाम घोषणा कर दी । सूची में में 36 विधानसभा में से केवल एक विधानसभा सीट के लिए महिला नेता को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रकोष्ठों में 2 और जिलों में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। किरण सिंहदेव ने युवाओं, अनुभवी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है।किरण सिंहदेव की टीम में जिला संगठन प्रभारी और सह प्रभारियों की भी नियुक्तियां की गई हैं। रायपुर शहर की जिम्मेदारी राजेंद्र शर्मा और रायपुर ग्रामीण की कमान सुरेंद्र पाटनी को सौंपी गई है। बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी प्रबल प्रताप जूदेव को दी गई है।भूपेंद्र सवन्नी, केदारनाथ गुप्ता और संजय श्रीवास्तव का संगठन में कद बढ़ा है। भूपेंद्र सवन्नी को जांजगीर–चांपा, केदारनाथ गुप्ता को भानुप्रतापपुर और संजय श्रीवास्तव डोंगरगांव विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अमित चिमनानी को गरियाबंद विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने प्रकोष्ठों में संयोजक और सह-संयोजकों की भी नियुक्तियां कर दी है। मछुआरा प्रकोष्ठ, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ और बुनकर प्रकोष्ठ समेत अलग प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें