मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग्स सप्लायर नेटवर्क का किंगपिन रांची में गिरफ्तार, बिहार से जुड़ा है नेटवर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ड्रग्स सप्लायर नेटवर्क का किंगपिन रांची में गिरफ्तार, बिहार से जुड़ा है नेटवर्क

ड्रग्स सप्लायर नेटवर्क का किंगपिन रांची में गिरफ्तार, बिहार से जुड़ा है नेटवर्क

रांची: राजधानी रांची के सभी प्रमुख ड्रग्स पैडलर्स को ब्राउन शुगर जैसे ड्रग्स की सप्लाई करने वाले किंगपिन को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 26 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। रांची पुलिस के द्वारा ड्रग्स सप्लायर गैंग के सरगना पिन्टू साह को सुखदेव नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि ड्रग्स के खिलाफ चल रहे कार्रवाई में यह अब तक का सबसे बड़ा कैच है। बिहार के रोहतास का रहने वाला पिंटू साव रांची में ड्रग्स का कारोबार चला रहा था। एसएसपी ने बताया कि पिंटू के द्वारा ही राजधानी में सक्रिय ड्रग्स पैडलर्स को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाया जा रहा था। पिंटू की जानकारी रांची पुलिस को मिली थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी बीच यह सूचना मिली कि पिंटू खुद ही ब्राउन शुगर की डिलिवरी देने के लिए रांची आया हुआ है। सुखदेव नगर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि पिंटू साव के द्वारा ड्रग्स का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया गया था। रांची में पिंटू बड़े पैमाने पर ड्रग्स कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि पिछले 68 दिनों में रांची पुलिस के द्वारा लगभग 105 ड्रग्स पैडलर्स को सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें