मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे खड़गे, सोनिया,राहुल समेत 14 राष्ट्रीय नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे खड़गे, सोनिया,राहुल समेत 14 राष्ट्रीय नेता

उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे खड़गे, सोनिया,राहुल समेत 14 राष्ट्रीय नेता

रांची: राजधानी रांची में 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की न्याय उलगुलान महारैली आयोजित होगी। इसके लिए आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। गुरुवार को आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं ने न्याय उलगुलान महारैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस भवन में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में गठबंधन नेताओं ने जानकारी दी कि रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव इस महारैली में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आने की सहमति दी है। साथ ही नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला भी महारैली में आएंगे।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। अन्याय के खिलाफ यह शंखनाद होगा। यह रैली ना केवल झारखंड की, बल्कि देश की दशा और दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड संघर्षों की भूमि रही है। इस धरती से जो आवाज उठेगी वह केंद्र की सत्ता पलटने में कारगर साबित होगी। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल मुद्दों से सभी का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। वह नवरात्र में मीट और मछली की बात तो करते हैं लेकिन महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं करते। वह लगातार कई दौरे पर आए, कई कार्यक्रम हुए लेकिन उनके मुंह से एकबार भी सरना धर्म कोड की बात बाहर नहीं आई। प्रेसवार्ता में झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2001 में मोरहाबादी मैदान में रैली हुई थी। लोग रैली में शामिल होने के लिए सुबह से जुट रहे थे। झारखंड की सबसे बड़ी रैली थी। जून का महीना था और रैली समाप्त होने के बाद भी अगली सुबह तक लोग रैली में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह न्याय उलगुलान महारैली भी ऐतिहासिक होगी। हम सहयोगी दल न्याय के लिए मिलकर जुटेंगे। राज्य में वरीय नेताओं से बातचीत के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अकेले झामुमो के तीन लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे। साथ ही अन्य दलों के भी दो लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। पांच लाख लोग प्रभात तारा मैदान में आएंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली झारखंड में ठीक चुनाव से पहले हो रही है, इसलिए झारखंड में इसे चुनाव का शंखनाद कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए हरसंभव इंतजाम रैली स्थल में किए जाएंगे। राजद के महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि जहां पर उलगुलान महारैली होगी, वह इलाका एचईसी में आता है। एचईसी के कर्मियों को 22 महीने से वेतन नहीं मिला है। दस साल से रांची में भाजपा के सांसद हैं। उनकी जवाबदेही तय होगी। हमारे वरीय नेता आएंगे उनके सामने भी इन बातों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आईनएडीआईए काफी मजबूत है। 2024 लोकसभा चुनाव में हम लोग भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। प्रेसवार्ता में झामुमो के मनोज पांडेय, भाकपा माले से नदीम खान, आम आदमी पार्टी से रोहित श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें