मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीआरएस के नेता केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीआरएस के नेता केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीआरएस के नेता केशव राव कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली। तेलंगाना में बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) के 84 वर्षीय नेता केशव राव बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओें की मौजूगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रायबरेली से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और दीपदास मुंशी भी मौजूद रहे।

केशव राव पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन मई 2013 में वह केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति, बीआरएस) में चले गए थे। वह पहली बार 2006 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के सदस्य बने थे। इस बार वे बीआरएस से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।

राज्यसभा सदस्य और बीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे केशव राव के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद बुलाए गए पहले संसदीय सत्र के खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही केशव राव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस में आने की खबरें कई दिनों से चल रही थीं। हालांकि राव ने इस पर लगातार चुप्पी बनाए रखी, लेकिन बुधवार को दिन में उनके कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें