मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

केरल: तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, जनता का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल: तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, जनता का जताया आभार

तिरुवनंतपुरम,। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को मिली सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। लोगों को यकीन है कि राज्य के विकास की आकांक्षाओं को सिर्फ हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगी।

उन्होंने आगे लिखा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार, जिन्होंने लोगों के बीच काम किया, जिससे तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शानदार नतीजा मिला।

आज केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के काम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का नतीजा हकीकत बन पाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है।

वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल का निर्माण कर सकता है।

बता दें कि केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। वहां के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से सत्ता छीन ली है।

इस निगम में एलडीएफ पिछले चार दशकों से अधिक समय तक लगातार काबिज रहा था। राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

वहीं, जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता रहा है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें