मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, कई दिग्गजों को मिला टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, कई दिग्गजों को मिला टिकट

तिरुवनंतपुरम। केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दूसरी सूची में कुल 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, कासरगोड से अश्विनी एम.एल., कलियास्सेरी से ए.वी. सनिल कुमार और तलिपरम्बा से एन. हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है।

धर्मदाम से के. रंजीत और थलास्सेरी से ओ. निधीश को टिकट मिला है। कुतुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल और मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कालपेट्टा से प्रशांत मलवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रह्मणियन और एरनाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है। मंजेरी से पद्मश्री एम., पेरिंथलमन्ना से के.पी. बाबूराज और मंकडा से लिजॉय पॉल को टिकट मिला है।

मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वी.एन. को उम्मीदवार बनाया गया है। वल्लिक्कुन्नु से एम. प्रेमन मास्टर और तिरुरंगडी से रिजू सी. राघव चुनाव लड़ेंगे।

तनूर से दीपा पुजक्कल, तिरुर से के. नारायणन मास्टर, और थावनूर से वी. उन्नीकृष्णन मास्टर को टिकट दिया गया है। त्रिथला से रवि थेलेथ और पट्टाम्बी से एडवोकेट पी. मनोज को उम्मीदवार बनाया गया है। एससी आरक्षित सीटों में कोंगड से रेनू सुरेश और तरूर से सुरेश बाबू को टिकट मिला है। चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन और अलाथुर से के.वी. प्रसन्न कुमार मैदान में होंगे।

गुरुवायूर से एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टी.एस. उल्लास बाबू और ओल्लूर से बिजॉय थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है। नट्टिका (एससी) से सी.सी. मुकुंदन और पुडुक्कड से ए. नागेश को टिकट मिला है।

अलुवा से एम.ए. ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्न कुमार और एर्नाकुलम से पी.आर. शिवशंकर चुनाव लड़ेंगे। चंगनाश्शेरी से बी. राधाकृष्णन मेनन और अलाप्पुझा से एम.जे. जॉब को उम्मीदवार बनाया गया है।

अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार को टिकट मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें