मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

केरलः मंदिर में आतिशबाजी के दौरान भीषण हादसा, 154 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केरलः मंदिर में आतिशबाजी के दौरान भीषण हादसा, 154 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

कासरगोड। केरल के नीलेश्वरम के निकट गत देर रात एक मंदिर में थेय्यम महोत्सव के दौरान भीषण हादसा हुआ, जिसमें आतिशबाजी के दौरान आग लगने व भगदड़ मचने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर है। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार आधी रात के बाद हुआ जिसमें अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर के निकट जमा करके रखे गए पटाखों के जखीरे में आग लग गई। आतिशबाजी के दौरान चिंगारी उस जगह जा गिरी जहां पटाखों को जमा किया गया था। जिसके बाद भीषण रूप से इलाके में आग लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने तत्काल बचाव व राहत कार्य शुरू कराया। कुल 154 लोग विस्फोट और उसके बाद मची भगदड़ में घायल हुए हैं। इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था। मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। मंदिर प्रबंधन की तरफ से इतने व्यापक स्तर पर आतिशबाजी के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें