मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल,12 मार्च के बाद का मांगा समय,कहा-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जवाब दूंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल,12 मार्च के बाद का मांगा समय,कहा-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जवाब दूंगा

नई

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय

(ईडी) के समक्ष आज (सोमवार) भी पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने ईडी से 12

मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उन्होंने यह साफ किया है कि वह जांच

एजेंसी के सवालों का जवाब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देंगे।

केजरीवाल

ने ईडी के समन पर भेजे जवाब में कहा है कि उन्हें 12 मार्च के बाद की

तारीख दी जाएगी। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों का जवाब देने को

तैयार हैं। केजरीवाल ने आज विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश होने का भी

हवाला दिया है। यह भी कहा है कि ईडी बार-बार समन न भेजे और कोर्ट के निर्णय

का इंतजार करे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने

केजरीवाल को इस मामले में आठवां समन जारी किया था। वह किसी समन पर ईडी के

समक्ष पेश नहीं हुए। वहीं, आम आदमी पार्टी, केंद्र सरकार पर लगातार पर

आरोप लगाती आई है कि लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने की

साजिश रची जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें