मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री, परिवार संग जाना चाहते हैं अयोध्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री, परिवार संग जाना चाहते हैं अयोध्या

नई

दिल्ली, 17 जनवरी । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या

में 22 जनवरी को होने वाली भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े

कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। उनका कहना है कि वे परिवार संग जाना चाहते

हैं और प्राण प्रतिष्ठा के बाद किसी दिन वहां जायेंगे।

दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां तीर्थ यात्रा से जुड़े दिल्ली सरकार के

कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे पूरे परिवार के साथ

रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर की

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पत्र के तौर पर एक निमंत्रण जरूर मिला है। उसमें

लिखा है कि व्यक्तिगत तौर पर भी निमंत्रण दिया जाएगा और सिर्फ एक ही

व्यक्ति को आने की अनुमति है। हालांकि, व्यक्तिगत निमंत्रण का कोई विषय

नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के दर्शन करने की बहुत

इच्छा है। हम चाहते हैं कि अपने परिवार और माता-पिता के साथ दर्शन के लिए

जाए। इस वक्त राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए बहुत ज्यादा भीड़

होगी। बहुत सारे वीआईपी वहां पहुंच रहे हैं। इसलिए इस कार्यक्रम के बाद

परिवार के साथ दर्शन के लिए जरूर जाएंगे। ईडी की पूछताछ को लेकर अरविंद

केजरीवाल ने कहा कि कानून संगत जो होगा वो कदम उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री

ने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अधिक से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर

के दर्शन करें। इसके लिए दिल्ली सरकार यात्रा का प्रबंध करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें