मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने विपक्ष पर लगाया नकदी बांटने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केजरीवाल ने विपक्ष पर लगाया नकदी बांटने का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विपक्ष पर नकदी और कपड़े आदि कीमती सामान बांट कर मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं को सलाह दी कि वे राजनीतिक दलों से मुफ्त उपहार ले लें लेकिन वोट आआपा को दें। उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि मतदान गुप्त होता है इसलिए वे निश्चिंत रहें, किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने पैसे लेने के बाद वोट उन्हें दिया या नहीं।आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की जनता से कहा कि अक्सर चुनावों में कहा जाता है कि चुनाव से पहले वाली रात कत्ल की रात होती है। उस रात को खूब शराब, पैसे और मुर्गा बंटता है। लेकिन दिल्ली का यह चुनाव एक अलग ही चुनाव है। इसमें चुनाव से डेढ़ महीने पहले से ही खुलेआम पैसे और सामान बंटना शुरू हो गया है। 1100-1100 रुपये, चादरें, साड़ियां, जूते, कंबल, जैकेट, राशन और सोने की चेन बंट रही है। यह सब पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है।केजरीवाल ने कहा कि ये जितना सामान और पैसा बांट रहे हैं, सब ले लो। चिंता मत करो। लेकिन अपना वोट मत बेचना। 1100-1100 रुपये में वोट मत बेचना। एक साड़ी, चादर और जूते की जोड़ी के बदले अपना वोट कतई मत बेचना। वोट बेशकीमती है।केजरीवाल ने कहा कि जिसे मर्जी अपना वोट दे दो लेकिन जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है, उसे कतई वोट मत देना। केजरीवाल ने कहा कि 1100 रुपये, साड़ी और जैकेट देने वाले आपको धमका रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं दिया तो पता चल जाएगा। किसी को भी नहीं पता चलता है कि आप किसे वोट दे रहे हैं। इसलिए सारा सामान ले लो, वोट अपनी मर्जी से देना। आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें