केजरीवाल की पार्टी की बड़ी घोषणा,राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में होगा यह महोत्सव

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का
उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सोमवार को दिल्ली में
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा करते हुए सबको चौका दिया। मंत्री सौरभ
भारद्वाज ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड महोत्सव का
पाठ होगा। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी विधायकों द्वारा अलग-अलग स्तर
पर पहले से ही सुंदरकांड का पाठ जारी होने की बात कही है।
अभी तक पार्टी के विधायक अपनी सुविधा के अनुसार
कराते आये हैं, लेकिन अब यह काम हर माह के पहले मंगलवार को
होगा। इसके लिए पार्टी ने अलग से संगठन बनाया है। अब इस कार्यक्रम को संगठित और
व्यवस्थित तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भी इसमें शामिल होने
की अपील की है. इसके अलावा उन्होंने दिल्लीवासियों को मकर संक्रांति की भी
बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक, पार्षद,
संगठन
के नेता और कार्यकर्ता कल से हर माह मंगलवार को अपने अपने क्षेत्र में मंदिरों में
नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ कराएंगे. इसके अलावा, हनुमान चालीसा
का भी पाठ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी के गतिविधियां पार्टी की गतिविधियों का हिस्सा माना जाएगा।
कल यानी 16 जनवरी को दिल्ली की सभी विधानसभा के
अंदर आप का
संगठन जिनमें विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता मिलकर भव्य सुंदरकांड का
पाठ करेंगे। इस तरह दिल्ली की 2600 से ज्यादा जगहों पर हर महीने यह कार्यक्रम होगा।
ये कार्यक्रम अब हर महीने के पहले मंगलवार को होगा।





