मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

याचिका निष्पादित होने तक पीजीटीटी संस्कृत की पांच सीटें रखें रिजर्व : हाई कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
याचिका निष्पादित होने तक पीजीटीटी संस्कृत की पांच सीटें रखें रिजर्व : हाई कोर्ट

रांची। पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (पीजीटीटी)-संस्कृत विषय की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को निर्देश दिया कि जब तक इस केस की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक पांच सीटें आरक्षित रखी जाएं। जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल ने पक्ष रखा।इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत में हुई। उल्लेखनीय है कि जेएसएससी ने वर्ष 2023 में पीजीटीटी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। सुजीत मुर्मू और अन्य ने नियुक्ति प्रक्रिया में कई विसंगतियों और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक पांच पदों पर नियुक्ति नहीं की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें