मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ धाम और यात्रा मार्गों में विद्युत फॉल्ट आने पर आपूर्ति तत्काल की जा रही है सुचारू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून/रुद्रप्रयाग,। केदारनाथ यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ाव व केदारनाथ धाम में

विद्युत लाइनों में कहीं फॉल्ट आने पर त्वरित कार्यवाही कर विद्युत

आपूर्ति तत्काल सुचारू की जा रही है। विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया में

अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बाधित की खबर चल रही है जबकि ऐसा नहीं है।

अधिशासी

अभियंता विद्युत वितरण खण्ड रुद्रप्रयाग अभिनव रावत ने बताया कि 17 मई देर

रात्रि के समय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड

क्षेत्रन्तर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही टीम

को रवाना किया गया। अत्यधित विद्युत लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर का

फ्यूज उड़ गया था और केबल भी नष्ट हो गई थी, जिससे फ्यूज को तत्काल ठीक

करते हुए केबल को भी बदल दिया गया जिस कार्य में लगभग आधे घंटे का समय लग

गया। आधे घंटे तक ही गौरीकुंड के ऊपरी वाले कुछ क्षेत्रों में विद्युत

आपूर्ति बाधित रही।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक विद्युत लोड से

निपटने के लिए गौरीकुंड में एक नया ट्रांसफार्मर 63 के.वी का लगाया गया है

जिससे कि विद्युत भार को बैलेंस किया जा सके।

उन्होंने बताया कि

सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हो रही है कि गौरीकुंड में

कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है जबकि ऐसा नहीं है। केवल आधे घंटे

तक ही विद्युत आपूर्ति बाधित रही है और विभाग की ओर से आधे घंटे में ही

फॉल्ट को ठीक करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।

उन्होंने

बताया कि विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल

कार्मिक संबंधित क्षेत्र में पहुंच कर फॉल्ट को 15- 20 मिनट में ठीक कर

विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है, जिससे कि केदारनाथ धाम में

पहुंच रहे तीर्थयात्रियों और अन्य उपभोक्ताओं को कोई परेशानी और समस्या न

होने पाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें