मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार

फिलहाल टल गया है। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार

सौंपा गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस

संबंध में गुरुवार की देर रात अधिसूचना जारी की। 22 जुलाई से मानसून सत्र

शुरू होने वाला है।उससे पहले इसकी घोषणा की गई। इस समय केदार कश्यप वन एवं

जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग है।जिसके बाद

केदार कश्यप को बधाई देने का तांता लग गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि

मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल

संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य

विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक

शुभकामनाएं। केदार कश्यप बस्तर के कद्दावर

आदिवासी नेता और सांसद भी रह

चुके बलीराम कश्यप के बेटे हैं। केदार कश्यप ने साल 2000 से राजनीतिक करियर

शुरू किया।साल 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।2008

में दूसरी बार और 2013 में तीसरी बार विधायक बने। साल 2018 के विधानसभा

चुनाव में केदार कश्यप को हार मिली लेकिन छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में

नारायणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर केदार कश्यप फिर से विधायक बने।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें