मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शाेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शाेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का आज रविवार सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने आज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप जी हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ग्राम भानपुरी फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मनकी देवी की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही थी और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें