मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार रेल मंडल में ट्रेन हादसा: बारसोई और सुधानी के बीच माल ट्रेन के चार चक्के बेपटरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार रेल मंडल में ट्रेन हादसा: बारसोई और सुधानी के बीच माल ट्रेन के चार चक्के बेपटरी

कटिहार कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत बारसोई और सुधानी के बीच एस के 360 लेबल क्रॉसिंग गेट के पास गुरुवार रात एक माल ट्रेन के चार चक्के बेपटरी हो गए। इस घटना के कारण डाउन लाइन ब्लॉक हो गई।रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कटिहार से एआरटी स्पेशल रेल अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा। मिली जानकारी के अनुसार डीबीकेएम वैगन खाली थी और कटिहार की ओर आ रही थी, जिस कारण इस घटना में कोई हताहत या क्षति नहीं हुई।रेल प्रशासन डाउन लाइन को पुनः बहाल करने के लिए काम कर रहा है। इस घटना के कारण रात में परिचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को भाया सनौली सालमारी रूट से डायवर्ट किया जाएगा। डीआरएम कटिहार ने घटना की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। रेल प्रशासन ने कहा कि 2 घंटे के अंदर पुनः रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें