मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

करूर भगदड़ : मृतकों की संख्या 41 हुई, राहुल गांधी ने सीएम एमके स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करूर भगदड़ : मृतकों की संख्या 41 हुई, राहुल गांधी ने सीएम एमके स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से की बात

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय से फोन पर बात की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन करके करूर भदगड़ के बारे में जानकारी ली। वहीं, अभिनेता-राजनेता विजय से फोन पर बात करके उनके समर्थकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वेलुसामीपुरम निवासी एक महिला की रविवार देर रात मौत हुई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 41 पहुंच गया।

रैली के बाद महिला लापता हो गई थीं। बाद में उनके रिश्तेदारों को पता चला कि उन्हें करूर सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जहां विजय का भाषण सुनने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे।

चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ क्षमता से ज्यादा बढ़ गई थी और जैसे ही लोग टीवीके नेता की एक झलक पाने के लिए आगे बढ़े, अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर के लिए बिजली गुल होने से अफरा-तफरी और बढ़ गई। इस भगदड़ में कई लोग संकरी गलियों में फंस गए तो कई बेहोश हो गए और कुछ कुचले गए।

रविवार रात तक 34 शवों की पहचान हो चुकी थी और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया था। 80 ​​से ज्यादा लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें करूर में हुई दुखद जनहानि से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को हृदय विदारक बताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें