मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर टेस्ट : बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमटी, मोमिनुल हक का नाबाद शतक, बुमराह ने झटके 3 विकेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। यहां ग्रीन पार्क में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद आज बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई। मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए।तीन दिन बाद आज सुबह कानपुर में आखिरकार सूर्य देवता के दर्शन हुए। बांग्लादेश ने अपने स्कोर 3 विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरु किया। हालांकि बांग्लादेशी टीम अपने स्कोर में केवल 5 रन ही जोड़ पाई थी, तभी बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम (11) को बोल्ड कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद 148 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन कैच लेकर लिटन दास को चलता किया। लिटन ने 13 रन बनाए। अनुभवी शाकिब भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।नियमित अंतराल पर गिर रहे विकेटों के बीच मोमिनुल ने अपना शतक पूरा किया। 224 के कुल स्कोर पर मेहदी हसन मिराज (20) को बुमराह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बांग्लादेश के बाकी बचे 3 विकेट 9 रन पर गिर गए और पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई। मोमिनुल 107 रन बनाकर नाबाद लौटे।भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें