मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर टेस्ट पहला दिन: बारिश ने डाली खलल, केवल 35 ओवर का हो सका खेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। पहले दिन केवल 35 ओवर और 166 मिनट का खेल हो सका।पहले दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।इससे पहले कल रात भर हुई बारिश के कारण आज सुबह टॉस होने में देरी हुई और मैच लगभग 1 घंटे देर से शुरू हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बादल छाए रहने के बावजूद बांग्लादेश ने सुबह का सत्र ठीक-ठाक खेला। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (28*) और मोमिनुल हक (17*) ने मुश्किल परिस्थितियों में 45 रनों की अटूट साझेदारी कर बांग्लादेश को थोड़ी राहत दिलाई।हालांकि पिच पर घास थी, लेकिन काली मिट्टी की वजह से उछाल कम था और सतह धीमी थी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद स्विंग कराया।बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम और जाकिर हसन कुछ मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन आकाश दीप के आने तक वे नई गेंद के खिलाफ पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। भारत के नए तेज गेंदबाज ने एक बार फिर अपने पहले ओवर में ही कमाल कर दिया, जब उन्होंने जाकिर (00) को गली में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद, तेज गेंदबाज ने शादमान (24) को एलबीडब्लू आउट कर भारत को दोहरी सफलता दिलाई।इसके बाद मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हसन शांतों ने पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। 80 के कुल स्कोर पर अश्विन ने नजमुल को एलबीडब्ल्यू कर यह साझेदारी तोड़ी। नजमुल ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोमिनुल और मुश्फिकुर ने बांग्लादेश की पारी को 100 के पर पहुंचाया। 35वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया और फिर जोरदार बारिश आ गई,इसके बाद खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें